बिजनेस
भारत आने से पहले अमेरिका ने दिया बड़ा तोहफा, रुबियो बोले- बहुत करीब है...
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत आने से पहले बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत ट्रेड डील साइन होने के बेहद करीब है। रुबियो मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगे और जामनगर रिफाइनरी जाएंगे। उन्होंने कहा कि रूसी तेल पर प्रतिबंधों में छूट ग्लोबल सप्लाई को देखते हुए दी गई। भारत-अमेरिका डील की पहली किस्त फाइनल हो चुकी है, कानूनी ड्राफ्टिंग बाकी है। फरवरी में अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया था।

