बड़ी ख़बर
बड़ा झटका! धर्म बदलते ही खत्म होगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने आज 15 अक्टूबर को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा धर्म बदलने से आरक्षण नहीं मिलेगा।तमिलनाडु सरकार हिंदू से मुस्लिम बनने वालों को पिछड़ा वर्ग (मुस्लिम) में आरक्षण दे रही थी। मद्रास हाईकोर्ट ने इसे रद्द किया था। आज जस्टिस मिश्रा की बेंच ने हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया और कहा, हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू में जाने पर पिछड़ापन ट्रांसफर नहीं होता। धर्म बदलने मात्र से आरक्षण नहीं मिलेगा।

