धर्म
Clock Vastu: उत्तर या दक्षिण? जानिए घड़ी लगाने की सही दिशा वरना हो जाएंगे कंगाल, जानें सही नियम
वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने की सबसे शुभ दिशा उत्तर है, जिसे धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है। दूसरी शुभ दिशा पूर्व है, जो सूर्य की दिशा है और तरक्की लाती है। दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी न लगाएं, इसे यम की दिशा माना जाता है जिससे तनाव और धन हानि होती है। दरवाजे के ऊपर, बंद या टूटी घड़ी भी कंगाली का कारण बनती है।

