दिल्ली
'देश तोड़कर सत्ता में आई कांग्रेस' - BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने गिनाया कांग्रेस के धोखे का इतिहास
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। खरगे के ‘अवैध सरकार’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस देश तोड़कर सत्ता में आई थी। त्रिवेदी ने कहा, 2014 में पहली बार पूर्ण बहुमत वाली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी, जिसे कांग्रेस अवैध बता रही है। कांग्रेस तब जीतती थी जब बूथ कैप्चरिंग, बैलेट लूट होती थी। जब से चुनाव पारदर्शी हुए, कांग्रेस का सफाया हुआ। तमिलनाडु में 1967, बंगाल में 1977, यूपी-बिहार में 1990 के बाद कांग्रेस सत्ता में नहीं आई।

