उत्तर प्रदेश
151वीं जयंती पर याद किए गए लौह पुरुष, CM योगी बोले- पटेल न होते तो अखंड भारत न होता...
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, सरदार पटेल ने 565 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत बनाया, राष्ट्रीय एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। CM योगी ने कहा, कुछ ताकतें देश को बांटना चाहती हैं, हमें एकजुट रहकर जवाब देना होगा। आज प्रदेश भर में Run for Unity और एकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

