पंजाब
पंजाब में कांग्रेस का मेगा शो: कल राहुल-खड़गे की इंसाफ रैली, CM मान के गढ़ संगरूर से फूंकेंगे बिगुल...
पंजाब में कल चुनावी बिगुल फुंकेगा। 4 नवंबर को संगरूर के फगुवाला गांव में कांग्रेस की 'इंसाफ रैली' होगी, जिसे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। संगरूर CM भगवंत मान का गृह जिला है, इसलिए लोकेशन अहम है। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी ने 1 लाख लोगों का लक्ष्य रखा है। राहुल नशा, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर AAP सरकार को घेरेंगे।

