दिल्ली
भारत मंडपम से PM मोदी का ग्रीन विजन, सोलर से लेकर ग्रीन जॉब्स तक, रिन्यूएबल में 50% हिस्सेदारी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 का उद्घाटन करते हुए कहा, ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य क्लीन एनर्जी में है। उन्होंने कहा कि सस्ती, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा भारत की प्राथमिकता है। वर्तमान में कुल इंस्टॉल्ड क्षमता का 50% रिन्यूएबल है। भारत ने 2030 तक 500 GW और 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य रखा है। पीएम सूर्य घर, PM-कुसुम और ग्रीन हाइड्रोजन मिशन से सोलर क्रांति आ रही है।

