दिल्ली
पीयूष गोयल ने गिनाए कांग्रेस के 'रिवॉर्ड', चुनाव आयुक्तों को दिए राजनीतिक इनाम, राहुल को बताया 'रेड फ्लैग'
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के चुनाव आयोग वाले इतिहास पर सवाल उठाए। गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व CEC टीएन शेषन को 1999 में आडवाणी के खिलाफ टिकट दिया, और दूसरे CEC एमएस गिल को पद पर रहते हुए 2000 में पद्म विभूषण दिया, फिर UPA में कैबिनेट मंत्री बनाया। दो अन्य CEC को राज्यपाल भी बनाया। उन्होंने राहुल को 'सबसे बड़ा रेड फ्लैग' बताते हुए पूछा कि अगर सबूत हैं तो हलफनामा देकर EC में शिकायत क्यों नहीं करते?

