दिल्ली
दिल्ली में रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
दिल्ली की द्वारका लव-कुश रामलीला में इस बार अनोखी पहल होगी। यहां रावण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कॉकरोच गंदगी और बीमारी का प्रतीक है। इस पहल का मकसद स्वच्छता का संदेश देना है। जैसे रावण बुराई का प्रतीक है, वैसे ही गंदगी भी समाज के लिए बुराई है। इस पुतले को पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से बनाया जा रहा है, जिसे देखने हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

