बिहार
14 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप, राघोपुर CO को DM ने हटाया
वैशाली के राघोपुर में 14 बच्चों की मौत वाले नाव हादसे के बाद DM वर्षा सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में CO दीपक कुमार को हटाकर जन शिकायत कोषांग भेजा गया है। पातेपुर के CO प्रभात को राघोपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 13 अक्टूबर की रात जर्जर नाव पलटने से यह हादसा हुआ था। ग्रामीणों ने CO पर निगरानी में लापरवाही का आरोप लगाया था।

