दिल्ली
जंतर-मंतर बैन पर अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, बोले- हर गली को बनाएंगे प्रोटेस्ट साइट
'अब पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर', जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "उन्होंने जंतर-मंतर को युद्ध का मैदान बना दिया था। अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा।" दिपके ने कहा कि 20 KM दूर बुराड़ी में प्रदर्शन से सरकार पर कोई दबाव नहीं बनेगा। उन्होंने इस फैसले को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती देने और 15 अक्टूबर को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।

