देश
उमर अब्दुल्ला का मास्टर स्ट्रोक 2.0: कैबिनेट में 4 नए दिग्गज, सारा ध्यान घाटी पर, कांग्रेस को नो एंट्री!
जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला कैबिनेट का बड़ा फेरबदल हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 4 नए मंत्रियों - अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ वानी कल्लू को लोक भवन में शपथ दिलाई। चारों कश्मीर घाटी से हैं। फेरबदल में सतीश शर्मा को हटाया गया। कांग्रेस को ऑफर मिला था, लेकिन PCC चीफ तारिक कर्रा ने राज्य का दर्जा मिलने तक शामिल होने से इनकार कर दिया। अब कैबिनेट में 9 मंत्री हो गए हैं।

