धर्म
Shardiya Navratri 2026: 18 या 19 अक्टूबर कब है महाष्टमी? कन्फ्यूजन खत्म, जानें कन्या पूजन का मुहूर्त
Shardiya Navratri 2026 में महाष्टमी की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन है। पंचांग के अनुसार अष्टमी 18 अक्टूबर सुबह 08:27 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर सुबह 10:51 तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार मुख्य महाष्टमी 19 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। इसी दिन व्रत, कन्या पूजन और हवन होगा। रात में पूजा करने वाले 18 अक्टूबर की रात पूजन कर सकते हैं। 19 को ही 10:51 के बाद महानवमी भी शुरू हो जाएगी।

