देश
MCD का बड़ा फैसला: महिलाओं के लिए 'पिंक पार्क' बनाएगा निगम, पुरुषों के जाने पर रोक
दिल्ली में MCD महिलाओं के लिए विशेष 'पिंक पार्क' बनाने जा रही है, जहां पुरुषों की एंट्री बंद रहेगी। हर जोन में एक ऐसा पार्क विकसित किया जाएगा। इन पार्कों में महिला गार्ड, CCTV और पिंक टॉयलेट की सुविधा होगी। MCD को शिकायतें मिल रही थीं कि कई पार्कों में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। इसीलिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, दिल्ली के बाकी हजारों पार्क पहले की तरह सभी के लिए खुले रहेंगे।

