देश
जंतर-मंतर नहीं, अब रामलीला मैदान है प्रदर्शन स्थल, बुकिंग के लिए लगते हैं 1.21 लाख, जानिए पूरा प्रोसेस
MCD के अनुसार, एक दिन की बुकिंग के लिए 50,000 रुपये किराया और 55,000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी देनी होती है। टैक्स मिलाकर शुरुआती खर्च 1.21 लाख रुपये होता है। बुकिंग MCD के हॉर्टिकल्चर विभाग से होती है, लेकिन दिल्ली पुलिस की NOC जरूरी है। मैदान को टुकड़ों में नहीं, पूरा ही बुक करना पड़ता है।

