देश
150 KM की तबाही! यानम में टकराएगा साइक्लोन अर्नब, दिल्ली-UP तक भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी का चक्रवात अर्नब बहुत प्रचंड तूफान बन गया है। IMD के अनुसार यह 28 अक्टूबर सुबह यानम के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच लैंडफॉल करेगा। लैंडफॉल पर हवा की रफ्तार 125-135 KM, झोंके 150 KM तक होंगे। काकीनाडा पोर्ट पर GD-10 खतरे का सिग्नल है। आंध्र में 89,000 लोग शिफ्ट किए गए, 53 ट्रेनें रद्द हैं। इसका असर यूपी, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों में भारी बारिश के रूप में दिखेगा।

