उत्तराखंड
धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का महा-आंदोलन, 23 अक्टूबर से शुरू होगी न्याय यात्रा, घेराव का ऐलान
कांग्रेस 23 से 25 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 'न्याय यात्रा' निकालेगी। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने देहरादून में ऐलान किया। मुख्य मुद्दा अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP की भूमिका की जांच है। इसके अलावा पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए जाएंगे। 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव और 1 नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन भी होगा।

