हरियाणा
कबड्डी के किस्से से अमित शाह ने राहुल को घेरा, बोले - हार के बाद रेफरी को चीटर बताना कांग्रेस की आदत...
करनाल। 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 7वीं क्लास का कबड्डी किस्सा सुनाया। शाह ने कहा, 7वीं की टीम 9वीं को हराती थी, तो 9वीं वालों ने रेफरी को ही चीटर कह दिया। राहुल भी यही कर रहे हैं। चुनाव हारने के बाद वे चुनाव आयोग को कोस रहे हैं। शाह ने बहस की चुनौती पर कहा, संसद में आइए, विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं।

