देश
न सिर्फ घर, पूरा जीवन देगा अनंत आश्रय - नीता-ईशा अंबानी ने किया ऐतिहासिक टाउनशिप का शिलान्यास
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कर्जत में ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमि पूजन किया। 100 एकड़ में फैली यह टाउनशिप 5,000 अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को जीवनभर का प्यार भरा घर देगी। आठ पवित्र नदियों के नाम पर बसे इस परिसर में अस्पताल, स्कूल और रोजगार केंद्र होंगे। केयरगिवर्स सहित 15,000 लोगों का समुदाय यहां गरिमापूर्ण जीवन जिएगा।

