देश
बुलेट ट्रेनके लिए अलग बनेगा हाई स्पीड रेलवे स्टेशन, रूट में हुआ बड़ा बदलाव, रेल मंत्री ने किया ऐलान
कानपुर में बुलेट ट्रेन का नया स्टेशन बनेगा। सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि स्टेशन अटल घाट के पास या शहर के भीतर टनल बनाकर तैयार किया जाएगा। पहले रूट इटावा से था, अब बदलकर आगरा से सीधे कानपुर होते हुए लखनऊ किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है। इस कॉरिडोर से दिल्ली से कानपुर का सफर सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट में पूरा होगा। स्टेशन कानपुर सेंट्रल से अलग बनाया जाएगा।

