धर्म
कलावा बांधने का सही तरीका क्या है? जानें पूरा नियम वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
कलावा सिर्फ धागा नहीं, रक्षा सूत्र है। शास्त्रों के अनुसार पुरुषों को दाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए, क्योंकि दायां हाथ सूर्य नाड़ी और कर्म का प्रतीक है। महिलाओं के लिए नियम अलग है - अविवाहित लड़कियां दाएं और विवाहित महिलाएं बाएं हाथ में बांधें, बायां हाथ चंद्र नाड़ी और सुख-शांति का कारक है। कलावा हमेशा 3 बार लपेट कर 3 गांठ के साथ बांधें और गंदा होने पर पीपल के नीचे रख दें।

