बिहार
MLC चुनाव में बगावत पड़ी भारी! बाहुबली अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा सचिवालय ने भेजा कारण बताओ नोटिस
मोकामा विधायक अनंत सिंह को बिहार विधानसभा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नोटिस जारी किया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के निर्देश पर सचिव संजय कुमार सिंह ने नोटिस भेजा, 7 दिन में जवाब देना होगा।जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। आरोप है कि विधान परिषद चुनाव में अनंत ने जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार की जगह जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन किया। जेडीयू ने 24 अक्टूबर को उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

