देश
केरल की हजारों करोड़ की वक्फ संपत्ति का नया बॉस कौन? UDF ने किया बड़ा ऐलान
केरल की UDF सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के वरिष्ठ नेता एमसी मायिन हाजी को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, IUML विधायक कुरुक्कोली मोइदीन को सदस्य नियुक्त किया गया है।वक्फ बोर्ड राज्य में हजारों वक्फ संपत्तियों, मस्जिदों और शैक्षणिक संस्थानों का प्रबंधन करता है। इस नियुक्ति को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि IUML, UDF का प्रमुख सहयोगी दल है।

