दिल्ली
तिरंगा कांड के बाद एयरपोर्ट पर हंगामा, अभिजीत दिपके से बोले यात्री - CIA एजेंट...
दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को यात्रियों के विरोध का सामना करना पड़ा। टर्मिनल से निकलते ही एक यात्री चिल्लाया, "क्यों देश को खराब कर रहा है?" कुछ ने 'चोर-चोर' और 'CIA एजेंट' के नारे लगाए। दिपके मुस्कुराकर थम्स-अप दिखाते हुए निकल गए। यह घटना CJP के दो कार्यकर्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में तिरंगा फहराने पर 5 दिन की जेल भेजे जाने और 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की अपील के बीच हुई।

