उत्तर प्रदेश
कुर्सी पर थप्पड़ तक आ गई नौबत, अखिलेश का बड़ा एक्शन - गोरखपुर सपा भंग
गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुर्सी विवाद में पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मारने के आरोप में सपा ने सख्त एक्शन लिया है। आरोपी नेता अंशुमान सिंह को तुरंत निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला, महानगर और सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणियां भंग कर दी गईं। पुलिस ने दो FIR दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

