बिहार
जेल से जीतकर विधायक बने, अब फिर जाएंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने खोली 62 केसों की कुंडली
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जेल वापसी का फैसला 3 दिन बाद 30 अक्टूबर को होगा। दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत को दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 1 नवंबर 2025 को गिरफ्तार अनंत सिंह जेल से ही चुनाव जीते थे और 19 मार्च 2026 को बेल पर बाहर आए। बिहार सरकार ने हलफनामे में 62 केस बताए हैं। हाल ही में JDU ने उन्हें पार्टी से निकाला है।

