दिल्ली
हजारों लोग तैयार, ट्रेन गायब! कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, लगाया साजिश का आरोप
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि दिल्ली रैली के लिए विशेष ट्रेनें नहीं दी गईं। पार्टी का कहना है कि हजारों कार्यकर्ता तैयार थे, लेकिन रेल मंत्रालय ने तकनीकी कारण बताकर ट्रेनें रद्द कर दीं। कांग्रेस ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया। भाजपा ने आरोप खारिज किए। रेलवे ने कहा कि रैक की कमी के कारण ट्रेनें नहीं दी जा सकीं। कांग्रेस ने कहा, ट्रेन मिले या न मिले, रैली तय समय पर होगी।

