दिल्ली
प्रदर्शन करना है तो जंतर-मंतर नहीं, रामलीला मैदान जाओ - दिल्ली पुलिस का नया आदेश
दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटा दिया है। 11 अक्टूबर को जारी आदेश के बाद अब वहां कोई धरना-प्रदर्शन नहीं होगा। इसकी जगह 3 नई जगहें तय की गई हैं - रामलीला मैदान (3 किमी दूर), CBD ग्राउंड शाहदरा (11 किमी दूर) और बुराड़ी मैदान (20 किमी दूर)। भीड़ की क्षमता के हिसाब से जगह तय होगी। ट्रैफिक और सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है।

