उत्तराखंड
उत्तराखंड में सियासी भूचाल: मंत्री रेखा आर्य ने पति पर लगाए थे ये 5 बड़े आरोप, झांसी से हुए गिरफ्तार...
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू को देहरादून पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार किया। रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को कैंट थाने में FIR दर्ज कराई थी। आरोप था कि 2004 में पहली शादी छिपाकर धोखे से शादी की, मारपीट, जातिसूचक अपमान, धोखाधड़ी और ऑडियो में हत्या की साजिश रची। हाईकोर्ट ने 4 नवंबर को FIR रद्द करने की याचिका खारिज की थी। SIT के 3 नोटिस के बाद भी पेश न होने पर NBW जारी हुआ था। साहू ने पत्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

