मनोरंजन
'कला खरीद ली क्या?' दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के राजपाल यादव, मंत्री को लाइव सुनाई खरी-खोटी
कुंजापुरी मेले में सिंगर दलेर मेहंदी पर मंत्री सुबोध उनियाल ने शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगाया और मंच पर ही फटकार लगा दी। इस पर राजपाल यादव भड़क गए। उन्होंने इंस्टा वीडियो में कहा - "दलेर पाजी शराब नहीं पीते, मैंने वेलकम टू द जंगल में साथ काम किया है, तबीयत खराब है। ऐसा लगा जैसे आपने कला खरीद ली हो। कला खरीदी नहीं जाती, कला जीवन है। "मीका सिंह, अनुपम खेर भी सपोर्ट में आए।

