दिल्ली
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट: आज रात 9 बजे से बंद होंगे 57 स्टेशनों के गेट?
दिल्ली में CJP के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा अलर्ट जारी है। दिल्ली पुलिस ने आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद करने का प्रस्ताव DMRC को भेजा है, इंटरचेंज जारी रह सकता है। इधर रेलवे ने सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और निजामुद्दीन आने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दीं। CJP, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी।

