स्पेशल
दिवाली से पहले सरकार ने खोला खजाना, कर्मचारियों का DA 63% हुआ, पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट मिल गया। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब DA 60% से बढ़कर 63% हो गया है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। इस फैसले से 48 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। 18,000 बेसिक वालों को 540 रुपये महीना ज्यादा मिलेगा। सरकार पर 10,016 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा।

