उत्तराखंड
जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने थामा कांग्रेस का हाथ, 12 साल बाद की घर वापसी
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने आज 19 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया था। रामशरण ने पार्टी में अपमान और वन मैन शो का आरोप लगाया था। वे कांग्रेस के पुराने नेता रहे हैं और 2014 में बीजेपी में गए थे। 2022 में वे चकराता सीट से बीजेपी के टिकट पर प्रीतम सिंह से हारे थे। अब 2027 चुनाव से पहले उनकी वापसी को कांग्रेस के लिए बड़ी मजबूती माना जा रहा है।

