टेक
सिकुड़ रहा है चांद, हर कोने में दरारें: NASA की 17 साल की तस्वीरों ने बढ़ाई Artemis मिशन की टेंशन
चांद की सतह पर 10,000 से ज्यादा नई दरारें मिली हैं। NASA के Lunar Reconnaissance Orbiter की 17 साल की तस्वीरों से पता चला कि चांद पिछले 40 करोड़ साल में 45 मीटर सिकुड़ गया है। स्मिथसोनियन के वैज्ञानिक थॉमस वाटर्स के मुताबिक, चांद का कोर ठंडा हो रहा है, जिससे इसकी सतह अंगूर की तरह सिकुड़ कर फट रही है। चांद single-plate है, इसलिए भूकंप कहीं भी आ सकता है। NASA के Artemis मिशन के लिए यह खतरे की घंटी है।

