बिहार
चांदी के मुकुट में नजर आए अनंत सिंह, बोले- पार्टी बनाएंगे लेकिन बाद में...
पटना से प्रयागराज जाते समय अनंत सिंह का बक्सर में भव्य स्वागत हुआ। समर्थकों ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। उनका काफिला 100 से ज्यादा गाड़ियों का था।अनंत सिंह अपने दोस्त पप्पू सलमान के बेटे की शादी में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी का न्योता देने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के घर भी जाएंगे। नई पार्टी पर बोले, पार्टी बनाएंगे लेकिन बाद में। विधानसभा नोटिस का जवाब शादी के बाद देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिसंबर तक सरेंडर का समय दिया है।

