स्पेशल
रेलवे का ये नियम नहीं जानते 90% लोग, अब एक टिकट पर मिलेगा 2 दिन घूमने का मौका
भारतीय रेलवे के Break Journey Rule के तहत आप एक ही टिकट पर यात्रा बीच में रोक सकते हैं। अगर आपकी टिकट 500 KM से ज्यादा की है, तो 500 KM सफर के बाद आप 1-2 दिन के लिए कहीं भी उतर सकते हैं। 1000 KM से ज्यादा की दूरी पर 2 ब्रेक मिलते हैं। ब्रेक लेने के लिए स्टेशन मास्टर से टिकट पर मुहर (Endorsement) लगवाना जरूरी है। ये सुविधा राजधानी, शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में नहीं मिलती।

