धर्म
Garuda Purana: क्यों नहीं किया जाता छोटे बच्चों का दाह संस्कार? जानिए पौराणिक कारण
गरुड़ पुराण के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चों का दाह संस्कार नहीं किया जाता। इसका कारण यह है कि बच्चा निष्पाप और सांसारिक मोह-माया से मुक्त होता है। उसका कोई कर्म-बही नहीं बनता, इसलिए उसकी आत्मा को शुद्धि के लिए अग्नि की जरूरत नहीं होती। छोटे बच्चों के शरीर को कच्ची मिट्टी जैसा माना जाता है, इसलिए उसे जल-समाधि या भू-समाधि दी जाती है, ताकि वह सीधे पंचतत्व में विलीन हो जाए।

