धर्म
छोटी दिवाली पर भद्रा का साया, फिर भी इसी समय जलाएं यम का दीपक, जानें 14 दीपक जलाने की विधि
छोटी दिवाली 2026 आज 7 नवंबर, शनिवार को है। चतुर्दशी तिथि सुबह 10:47 बजे से शुरू होकर 8 नवंबर सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। इस दिन सुबह 10:48 बजे से रात 11:06 बजे तक करीब 12 घंटे 18 मिनट भद्रा रहेगी, लेकिन भद्रा का वास पाताल लोक में है, इसलिए घबराएं नहीं। यम दीपदान का शुभ मुहूर्त शाम 5:32 से 6:48 बजे तक है। सरसों के तेल का चौमुखा दीपक दक्षिण दिशा में घर के बाहर जलाएं।

