राजनीति
ध्रुव राठी की नागरिकता और वीजा स्टेटस की जांच की मांग, बीजेपी नेता ने लिखा गृह मंत्रालय को पत्र
बेंगलुरु में CJP के SIR विरोधी प्रदर्शन में ध्रुव राठी के शामिल होने पर विवाद खड़ा हो गया है। एक बीजेपी नेता ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर उनकी नागरिकता और वीजा स्टेटस की जांच की मांग की है। सवाल उठ रहा है कि क्या जर्मन में रहने वाला व्यक्ति भारत में प्रदर्शन कर सकता है। वीजा नियमों के मुताबिक टूरिस्ट या OCI पर आया विदेशी नागरिक राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकता। गृह मंत्रालय ने अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।

