दिल्ली
ध्रुव राठी को साकेत कोर्ट का झटका, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, अगली सुनवाई...
साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। 17 अक्टूबर को जज राहुल जैन ने यह आदेश दिया, जब गुरुग्राम स्थित घर पर ताला मिला। यह 2018 के मानहानि केस CT 5786/2018 में कार्रवाई है। शिकायतकर्ता विकास पांडे ने आरोप लगाया था कि "BJP IT Cell Part 2" वीडियो में राठी ने झूठे आरोप लगाए। राठी सामान्यत: ऑस्ट्रिया में रहते हैं, इसलिए 2019 से समन तामील नहीं हो रहा था। अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को है।

