बिहार
मैथिली ठाकुर को दूसरा बड़ा तोहफा, नितिन नवीन की स्पेशल 34 में मिला मौका
बिहार की अलीनगर से विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर का BJP में कद बढ़ा है। उन्हें भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। नई टीम का ऐलान भाजयुमो अध्यक्ष हेमांग जोशी ने नितिन नवीन के निर्देश पर किया। इसे 'स्पेशल 34' नाम दिया गया है। मैथिली ने PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। बिहार के 6 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

