उत्तर प्रदेश
अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव! भागवत कथा सुन भक्ति में हुए लीन, संतों से लिया आशीर्वाद
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अयोध्या में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन कर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण की। संतों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या संतों की नगरी है, यहां शांति मिलती है। सपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। राजनीतिक जानकार इसे 2027 चुनाव से पहले सॉफ्ट हिंदुत्व रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।

