स्पेशल
अग्निवीरों के लिए खुशखबरी: कैबिनेट ने मंजूर किया 2 साल का सेवा विस्तार, बढ़ेगी सैलरी भी
CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने एलान किया कि अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत 4 साल पूरा करने वाले 25% अग्निवीर मेरिट से सीधे स्थायी होंगे, जबकि बाकी 75% को 2 साल का सेवा विस्तार मिलेगा। इस दौरान बढ़ा वेतन-भत्ता दिया जाएगा। पहला बैच 21 नवंबर 2026 को कार्यकाल पूरा कर रहा है। 6 साल बाद इच्छुक सभी अग्निवीर स्थायी सेवा के लिए पात्र होंगे। सेना ने परफॉर्मेंस को पॉजिटिव बताया।

