मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:34 · नई दिल्ली संस्करण

डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर 2023 : शरथ कमल, जी साथियान और मनिका बत्रा भारतीय चुनौती का करेंगे नेतृत्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर 2023 : शरथ कमल, जी साथियान और मनिका बत्रा भारतीय चुनौती का करेंगे नेतृत्वगोवा, 25 फ़रवरी । विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) स्टार कंटेंडर 2023 टूर्नामेंट पंजिम के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में 27 फरवरी से शुरु हो रहा है, जिसका समापन 5 मार्च को होगा।डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर अब तक का सबसे बड़ा टेबल टेनिस टूर्नामेंट है, जिसमें शीर्ष अंतरराष्ट्रीय सितारे एक्शन में नजर आएंगे। डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर गोवा की मेजबानी स्टुपा स्पोर्ट्स एनालिटिक्स द्वारा की जा रही है, जो गोवा सरकार के साथ-साथ डब्ल्यूटीटी और इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन के डेटा पार्टनर भी हैं, जबकि टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया सपोर्टिंग पार्टनर हैं।भारतीय टेबल टेनिस के दिग्गज अचंता शरथ कमल के साथ साथियान ज्ञानसेखरन, पायस जैन और वेस्ली डो रोसारियो भारत के लिए पुरुष एकल ड्रॉ में नेतृत्व करेंगे, जबकि महिला एकल में श्रीजा अकुला और सुहाना सैनी के साथ मनिका बत्रा भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। 27 और 28 फरवरी 2023 को क्वालीफाईंग दौर के मुकाबले होंगे और इवेंट का मुख्य ड्रा 1 मार्च 2023 से शुरू होगा।टूर्नामेंट को लेकर शरथ कमल ने कहा,“डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर गोवा भारत में टेबल टेनिस के लिए एक विशेष क्षण है और मैं इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह आयोजन भारत को और अधिक विश्व स्तरीय टेबल टेनिस आयोजनों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और युवा एथलीटों और प्रशंसकों को प्रेरित करते हुए देश के भीतर खेल के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करेगा। इसके अलावा भारतीय युवा खिलाड़ियों और प्रशंसकों को भारत में पहली बार विश्व स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का साक्षी बनने का मौका मिलेगा।”डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर गोवा में अंतरराष्ट्रीय चुनौती का नेतृत्व करते हुए चीन के दिग्गज पैडलर और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन, मा लॉन्ग, वर्ल्ड नंबर 1 फैन झेंडोंग, वांग चुकिन और टोमोकाजू हरिमोटो और ट्रुल्स मोरेगार्ड मेन्स सिंगल्स ड्रॉ में शामिल होंगे, जबकि महिला एकल में शीर्ष 5 महिला पैडलर्स में से चार एक्शन में दिखेंगी, जिनमें वर्ल्ड नंबर 1 सन यिंग्शा और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चेन मेंग शामिल हैं।पुरुष युगल मुख्य ड्रॉ में शरथ कमल और जी साथियान की भारतीय जोड़ी हरमीत देसाई और मानव विकास ठक्कर के साथ भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेगी, जबकि मनिका बत्रा व अर्चना गिरीश कामथ के साथ श्रीजा अकुला और दीया पराग चितले की जोड़ी महिला युगल में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।मिश्रित युगल में मुख्य तीन भारतीय जोड़ी एक्शन में दिखेगी जिसमें जी साथियान के साथ मनिका बत्रा की जोड़ी शामिल है, जबकि मानव विकास ठक्कर, अर्चना गिरीश कामथ के साथ जोड़ी बनाएंगे और सुहाना सैनी, वेस्ले डो रोसारियो के साथ जोड़ी बनाएंगी।27 फरवरी को डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर गोवा के लिए आधिकारिक कार्यवाही शुरू करने वाले इवेंट का क्वालिफिकेशन राउंड के पुरुष एकल वर्ग में कुल 13 भारतीय हिस्सा लेंगे, जिसमें मानुष उत्पलभाई शाह, सानिल शेट्टी और हरमीत देसाई शामिल होंगे, जबकि महिला एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए अर्चना गिरीश कामथ और रीथ टेनीसन सहित 15 भारतीय खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें