विराट कोहली ने मुंबई के अलीबाग में खरीदा आलीशान बंगला, जानिए कितनी है नए विला की कीमत
विराट कोहली ने मुंबई के अलीबाग इलाके में आलीशान विला खरीदा है. इस एरिया में विराट की यह दूसरी संपत्ति है. इससे पहले उन्होंने इस इलाके में बीते साल घर खरीदा था.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई में 23 फरवरी को आवास लिविंग में 2000 वर्ग फुट का विला खरीदा. मुंबई के अलीबाग इलाके में स्थिति इस लक्जरी विला की कीमत 6 करोड़ रुपये है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की अलीबाग इलाके में यह दूसरी संपत्ति है. इससे पहले वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई के वर्ली इलाके में ओंकार टावर में घर खरीद चुके हैं. अलीबाग एरिया में स्थित विराट का यह विला भी काफी आलीशान हैं.





