मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को लातेहार में स्थानीय समस्याओं पर करेंगे चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को लातेहार में स्थानीय समस्याओं पर करेंगे चर्चा

रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को लातेहार में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।कार्यक्रम का आयोजन लातेहार के दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सुबह 11 बजे किया जाएगा। राजेंद्र पासवान ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लातेहार जिले की कई अहम और जटिल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी, पलायन, और भूमि विवादों से जुड़ी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गलत सर्वे के कारण ग्रामीणों में भाईचारा समाप्त हो रहा है, जिससे सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है।इसके अलावा रजिस्टर टू में नाम दर्ज होने के बावजूद कई ग्रामीणों को ऑनलाइन रसीद नहीं मिल रही है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी समस्याएं कम नहीं हैं। राजेंद्र पासवान ने कहा कि लातेहार में डिग्री कॉलेज अब तक चालू नहीं हो पाया है, जिससे युवाओं के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं, चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है, जिससे लोगों को इलाज के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है।इस कार्यक्रम के जरिए इन सभी मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी और समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। राजेंद्र पासवान ने लातेहार की जनता से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि स्थानीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से उजागर किया जा सके और उनका समाधान हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें