मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

रामटहल चौधरी की हुई घर वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी में कराया शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामटहल चौधरी की हुई घर वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी में कराया शामिल

रामटहल चौधरी की हुई घर वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी में कराया शामिल

रांची : पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की घर वापसी हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को उनके आवास पर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार मौजूद थे। मालुम हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर रामटहल चौधरी ने भाजपा छोड़ दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे। कांग्रेस ने जब उन्हें टिकट न देकर सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया तो इससे नाराज होकर उन्होंने महज एक माह के अंदर ही कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया। और कहा कि मै कांग्रेस का झंडा और झोला ढ़ोने नही आया था । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने मुझे टिकट देने का भरोसा दिया था जिसके बाद हम कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब जब कयास लगाए जा रहे थे कि रामटहल चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं तभी उन्होंने भाजपा का दामन थाम कर सभी को चौका दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें