मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

रामटहल चौधरी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- मै पार्टी का झंडा और झोला ढोने के लिए नही हुआ था शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामटहल चौधरी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- मै पार्टी का झंडा और झोला ढोने के लिए नही हुआ था शामिल

रामटहल चौधरी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- मै पार्टी का झंडा और झोला ढोने के लिए नही हुआ था शामिल

रांची: पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे पूर्व भाजपा नेता रामटहल चौधरी पिछले महीने 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन वहां एक महीने भी नहीं टिक पाए। शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं झोला और झंडा ढोने के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ था। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मुझे रांची लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का भरोसा दिलाया था। कांग्रेस नेता ओबीसी और जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी की बात करते हैं लेकिन कई दिनों तक रांची लोकसभा सीट का टिकट होल्ड पर रखने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी यशस्विनी सहाय को दे दिया गया। रामटहल चौधरी ने कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाने का वादा कर ही कांग्रेस में लाया गया था। मैंने कांग्रेस में शामिल होने के लिए किसी से सम्पर्क नहीं किया था बल्कि उनके नेताओं ने सम्पर्क किया था। श्री चौधरी ने कहा कि उनकी आगे की रणनीति क्या होगी इसका फैसला अपने समर्थकों से बातचीत कर जल्द लेंगे। उन्होंने कहा कि वह जिसका समर्थन करेंगे वह भी मौन ही होगा। उन्होंने कहा कि पांच साल से भाजपा के किसी नेता से न बात की है और न ही वह भाजपा में आगे जायेंगे। उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय अपनी ताकत दिखा कर भाजपा में शामिल हुए थे और जनसंघ, भाजपा को अपना सबकुछ दिया, लिया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने मूलवासी, आदिवासी, ओबीसी और सदान को सिर्फ ठगने का काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें