मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः रामदास सोरेन ने मंत्री पद की ली शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंडः रामदास सोरेन ने मंत्री पद की ली शपथ

रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता व घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन काे झारखंड के 12वें मंत्री के रूप में राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलायी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, रामेश्वर उरांव के अलावा कई दिग्गज मौजूद थे। चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने कोल्हान से ही मंत्रीपद के लिए रामदास सोरेन को चुना। रामदास सोरेन को वही विभाग सौंपे गए हैं जो चंपाई सोरेन के पास थे।रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा की राजनीति में काफी दिनों से सक्रिय हैं। पहली बार उन्होंने 2005 में निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन प्रदीप कुमार बालमुचू से हार गए। दोबारा 2009 में उन्होंने झामुमो के टिकट से चुनाव लड़ा और भाजपा उम्मीदवार प्रदीप बालमुचू को हराया। तीसरी बार 2014 में वे भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण टुडू से हार गए। 2019 में वे घाटशिला से विधायक बने।चंपाई की जगह मंत्री बनाए गए रामदासझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन कैबिनेट में जल संसाधन विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री चंपाई सोरेन ने 29 अगस्त को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें