मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग सेवा शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग सेवा शुरु

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से टिकटिंग प्रणाली में डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है ।

इसी कड़ी में बुधवार की शाम को रायपुर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग सेवा का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी , सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद उपस्थित रहे ।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग सेवा से अब टी.टी.ई आपके लिए सीधे मोबाइल से टिकट बना सकेंगे । इससे लंबी कतारों से मुक्ति सफ़र होगा और भी तेज़ और सुविधाजनक। टी.टी.ई द्वारा स्टेशन परिसर पर इस मशीन द्वारा 3 मिनट के भीतर यात्रियों को टिकट उपलब्ध करा सकेगे ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने आग्रह किया है, यात्रीगण कृपया डिजिटल भुगतान को अपनाकर रेलवे की इस नवीन पहल का लाभ उठाएँ और रेलवे को अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने में सहयोग करें । इन मशीनों से इन माध्यमों से टिकट बुक कर टिकट काउंटर में लगने वाली लाइन से निजात पायें तथा अपना कीमती समय बचाकर सुहाना सफर का लाभ उठाएँ ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें